बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के कुख्यात अपराधी नागमणि महतो गैंग के एक सक्रिय गुर्गे को देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना नाकाम हो गई है।

अपरेशन की शुरुआत गुप्त सूचना पर बनिया गाछी की घेराबंदी कर की गई कार्रवाई में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु को गुप्त सूचना मिली थी कि बसही पंचायत के बनिया गाछी इलाके में कुछ अपराधी हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना का सत्यापन किया और एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।

पुलिस...