बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कुंभी पंचायत में सड़क पर जलजमाव की समस्या से ग्रामीण की परेशान हैं।

जलजमाव की समस्या पंचायत की मुख्य सड़क पर दो अलग-अलग स्थानों पर सालोंभर पानी जमा रहने के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित पदाधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों के अनुसार, जलजमाव वाले स्थानों से होकर प्रतिदिन भारी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। पानी अधिक जमा रहने के कारण सड़क की स्थिति ...