Begusarai News: किराए के कमरों में हो रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा, एक बेंच पर 5 बच्चे बैठकर दे रहे हैं परीक्षा
बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: बेगूसराय/गढ़पुरा, एक संवाददाता। जिले में सोमवार से सभी हाई स्कूल और प्लस टू विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। गढ़पुरा प्रखंड की कुम्हारसो पंचायत स्थित एआरके प्लस टू मॉडल हाई स्कूल की तस्वीर इस परीक्षा की कमी ने उजागर कर दी है। नाम मॉडल स्कूल है लेकिन व्यवस्था बदहाल है। जगह की कमी के कारण यहां के बच्चों को किराए के कमरों में बैठाकर परीक्षा लेनी पड़ रही है। इस विद्यालय में कुल 1200 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं जबकि पढ़ने के लिए महज 11 वर्ग कक्ष उपलब्ध हैं। 9वीं में 8 सेक्शन और दसवीं में 12 सेक्शन सहित कुल मिलाकर 28 सेक्शन होने के कारण माडल विद्यालय में कम से कम 28 वर्ग कक्ष होना चाहिए लेकिन वर्ग कक्ष के अभाव में एक क्लास में ही कई सेक्शन के बच्चों को बैठाना पड़ता है। स्थिति ऐसी है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.