बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। खोदावंदपुर गांव में होने वाले काली पूजा को लेकर रविवार की सुबह गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। माँ वैष्णवी काली पूजा समिति द्वारा निकाली गई इस कलश शोभा यात्रा में 301 कन्याओं ने कलश उठाया। यह कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल से चलकर खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय ,तारा चौक होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के फफौत पुल घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। पुनः यह कलश शोभा यात्रा उसी रास्ते वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस कलश शोभा यात्रा में पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: डेढ़ सौ साल पुरानी परंपरा के साथ डंगारडीह में मनी मां काली पूजा बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी,बरियारपुर पूर...