Begusarai News: कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ने उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैमरा का किया निरीक्षण
बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों ने गुरूवार को बीहट नगर परिषद के वार्ड 10 स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैमरा का निरीक्षण किया। समिति के उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में जरूरी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का सदस्यों ने आश्वासन दिया। मौके पर समिति सदस्य प्रदीप कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.