बेगुसराय, जुलाई 26 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस के छात्रों की गूँज अभियान के तहत 2 अगस्त को बेगूसराय में मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। छात्रों के अधिकार, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास व शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने रविवार को शहर स्थित एक निजी विद्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में यह मैराथन दौड़ कार्यक्रम करवाया जा रहा है। बालक व बालिक वर्ग से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले प्रतिभागियों को 21 हजार, 15 हजार व 11 हजार रुपए पुरस्कार दिये जाएंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में छात्रों की गूंज अभियान के तहत मैराथन द...