Begusarai News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: बलिया। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली के समर्थन में रविवार को बलिया प्रखंड क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व राकेश सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मौके पर पूर्व मुखिया मो. इरशाद, अशोक सहनी, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र, मो. तारिक, मो. नवाब, शंकर रजक, नवीन सिन्हा, मो. मोख्तार, हेसामुल हक, राजेश मलाकार, अरुण गांधी, जीशान, मंजू देवी, रेखा देवी, सुरेंद्र शर्मा, सुजीत शाह, दीपक, बिट्टू, आमिर, नीरज, मेहराज, चंदन और विनोद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.