बेगुसराय, अक्टूबर 22 -- चमथा और सिमरिया धाम में कल्पवास की तैयारियां Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। चमथा घाट के कल्पवास आयोजन स्थल पर बुधवार को साधु-संतों ने भूमि पूजन कर धर्म ध्वजा फहराया। भूमि पूजन में कल्पवास सेवा समिति के अध्यक्ष संतश्री सत्यनारायण दास जी महाराज, महामंडलेश्वर संतश्री रामसेवक दास शास्त्री उर्फ ननकी बाबा, संतश्री रामबालक आचार्य, संतश्री शिवचंद्र जी महाराज, उद्धव दास जी महाराज, किशोरी शरण जी महाराज, श्रीराम राय, श्रवण कुमार, रामनरेश राय, उपेंद्र राय, मधुसूदन राय, सुरेश राय सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए। महामंडलेश्वर रामसेवक दास उर्फ ननकी बाबा ने बताया कि चमथा घाट कल्पवास के आयोजन की परंपरा बहुत ही प्राचीन है। यहां कल्पावास की परंपरागत त्रेता युग से ही चलती आ रही है। त्रेता युग में चमथा घाट पर कल्पवास करने राजा...