बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा Begusarai News: छौड़ाही,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय ऐजनी के प्रांगण में मंगलवार को कला उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गायन,नृत्य,दृश्य कला,मूर्तिकला,नाटक और कहानी वाचन सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नवम से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कलात्मक क्षमता का परिचय दिया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार कला उत्सव का आयोजन विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एकल गायन में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहमा की सोनी कुमारी ने भाग लिया,...