बेगुसराय, नवम्बर 4 -- शिक्षकों के पहुंचने के बावजूद छात्रों की उपस्थिति नगण्य Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता बागवन पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लौछे में करंट लगने से सात वर्षीय छात्र की मौत के तीसरे दिन बुधवार को प्रतिनियुक्त शिक्षक विद्यालय पहुंचे और योगदान दिया। हालांकि, शिक्षकों के पहुंचने के बावजूद विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति लगभग नगण्य रही। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में अब भी शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। इधर, मृतक छात्र के पिता के गांव पहुंचने के बाद बुधवार को छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के परिज...