बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना क्षेत्र की धबौली पंचायत के वार्ड संख्या- आठ में शनिवार को एक बुजुर्ग की मौत टूटे विद्युत धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गई। मृतक स्व.पशुपति सिंह के 63 वर्षीय पुत्र रामभवन सिंह थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रामभवन सिंह के घर के समीप एक शीशम का पेड़ विद्युत तार पर गिर पड़ा। इससे तार इधर उधर बिखर गया। जब वे घर से निकल रहे थे तो विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गये और पानी भरे गड्ढे में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

पुलिस की कार्रवाई उसके बाद इसकी जान...