बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: मटिहानी। नयागांव थाना क्षेत्र के लधौना पुनर्वास गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के देवघर जिले के रजपुरा गांव निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है। वह अवनीश कुमार की सीमेंट, गिट्टी व बालू की दुकान पर ट्रक से सीमेंट की डिलीवरी देने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पर चढ़कर तिरपाल की रस्सी खोलने के दौरान उसका शरीर ऊपर से गुजर रहे 11 केवी बिजली तार से छू गया जिससे करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नयागांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस मामले में...