बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बीहट। बेगूसराय जूनियर बालिका कबड्डी टीम के लिए ट्रायल 6 सितंबर को बीहट के संस्कार भवन परिसर में होगा। यह जानकारी देते हुए बेगूसराय जिला कबड्डी संष के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड की मूल कॉपी लाना अनिवार्य होगा। बेगूसराय जिला कबड्डी संष से संबद्ध क्लब की खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग लेंगी। अच्छे खेल प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन जिला जूनियर बालिका कबड्डी टीम में किया जाएगा जो बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- खेल---लखनऊ फुटबॉल टीम के गठन को चयन ट्रायल आज और कल यह भी पढ़ें- जूनियर बालक कबड्डी के लिए ट्रायल छह को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...