Begusarai News: कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से लाखों रुपये के वस्त्र जलकर राख
बेगुसराय, जुलाई 17 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 6 में स्थित साहू वस्त्रालय में गुरुवार की देर रात्रि शॉर्ट सर्किट से लग लग गई। देखते देखते इस दुकान का सभी वस्त्र जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना अग्निशमन को भी दी गई। परन्तु अग्निशमन के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया गया।
घटना के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को दोषी ठहराया है। पीड़ित दुकानदार संजय साहू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नं 4,5 एवं 6 में विद्युत पोल पर जर्जर तार लगा हुआ है। जिससे बराबर चिंगारी निकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.