बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। नयागांव थाना पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर रंगदारी व मारपीट मामले के आरोपी को एक देसी कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान नयागांव निवासी रामानुज सिंह के पुत्र सिविल सिंह के रूप में हुई है। सिंहपुर निवासी दूध व्यवसायी सौरभ कुमार ने सिविल सिंह के खिलाफ नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि आरोपित ने उनके साथ मारपीट कर 15 हजार रुपये नकद छीन लिया तथा दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने चाक नयागांव ढाला के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तला...