बेगुसराय, जुलाई 18 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। देश की प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन कर प्रखंड में स्थान प्राप्त करने वाले होनहारों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को गढ़पुरा प्रखंड के मुख्यालय में स्थित राजकीय कृत हाई स्कूल में पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक शिव शंकर महतो ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड के माध्यम से स्कूली स्तर पर बच्चों के अंदर प्रतियोगी परीक्षा की भावना विकसित करने की अच्छी पहल है। वहीं, राजीव कुमार ने कहा कि परीक्षा से बहुत कुछ सीखने का अनुभव मिला। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में अभिषेक कुमार, संजना कुमारी, खुशी भारती, आलोक कुमार और पिंटू कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलंपियाड का चेक पाकर बच्चे हुए खुश

हिंदी ह...