बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय का तीसरा स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक व भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। समारोह का उद्घाटन जिला कल्याण अधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र, एसडीओ बखरी सन्नी सौरव, अनुमंडल कल्याण अधिकारी-सह-नोडल बखरी निशांत आनंद, अनुमंडल कल्याण अधिकारी तेघड़ा सुमित कुमार सुमन एवं बलिया के अनुमंडल कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के महत्व की जानकारी दी। एसडीओ सन्नी सौरव ने छात्राओं से समय का सदुपयोग करने और अनुशासन का पालन...