बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: बलिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने एक गुम मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मोबाइल धारक थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी संजय ठाकुर की पत्नी पूजा कुमारी ने 17 सितंबर 2026 को बाजार आने के क्रम में रास्ते में मोबाइल गिर जाने के बाद गुम होने के संबंध में आवेदन दिया था। पुलिस ने तकनीकी सहयोग से मोबाइल को बरामद किया। इसके बाद मोबाइल की पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के बाद उसे उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया गया जिससे मोबाइलधारक का चेहरा खिल उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...