Begusarai News: ऑनलाइन गाय बिक्री के नाम पर 41 हजार की ठगी
बेगुसराय, सितम्बर 16 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के एक पशुपालक से ऑनलाइन गाय बिक्री के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पशुपालक उमेश प्रसाद ने छौड़ाही थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार चार सितंबर को उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एनिमल डेयरी फार्म ऑल इंडिया होम डिलीवरी के संचालक से संपर्क किया था। संचालक ने खुद को राजस्थान के जयपुर जिले के परिहारवानी गांव का निवासी सोनू कुमार जाट बताया। गाय की कीमत 40,000 रुपये और दवा के 1,150 रुपये सहित कुल 41,150 रुपये में सौदा तय हुआ।
भुगतान प्रक्रिया पीड़ित पशुपालक ने बताया कि संचालक के कहने पर 5 और 6 सितंबर को क्यूआर कोड स्कैनर के माध्यम से 8,000, 1,150, 11,500, 11,800, 500 और 10,400 रुपये कर कुल 41,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.