बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: नावकोठी। रविवार को एसडीपीओ कुंदन कुमार ने नावकोठी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हाजत, मालखाना, अभिलेख एवं विभिन्न पंजियों का जायजा लिया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, बैरक एवं थाना भवन की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह, थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस, एसआई रंजीत कुमार, मो. इस्माइल, पूनम कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...