बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। रबी मौसम में फसलों की बेहतर पैदावार और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत समसा, विष्णुपुर और रजाकपुर पंचायतों में एलईडी प्रचार रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई। प्रचार रथ के जरिए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के तरीके बताए गए। अभियान के दौरान तिलहन, दलहन, मक्का और गेहूं सहित रबी मौसम में बोई जाने वाली विभिन्न फसलों की खेती के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बुआई से पहले बीजोपचार करने, श्री विधि से बुआई, खरपतवार नियंत्रण, कीट प्रबंधन तथा बूंद-बूंद सिंचाई तकनीक के महत्व से अवगत कराया गया। कृषि विशेषज्ञों ने फसलों को रोगों और कीटो...