बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: बीहट,निज संवादददता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर बीहट नगर इकाई के द्वारा सेवा बस्ती क्षेत्र में गुरुवार को हेल्थ चेकअप कैंप के जरिये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी गयी। बीहट के सुदी स्थान तथा शीतला मंदिर में स्वास्थ्य शिविर में करीब तीन सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच डा. ऋषि भारद्वाज एवं डा. अमन सिंह के द्वारा की गई और दवा दी गयी। बीहट नगर अध्यक्ष पीयूष कुमार तथा नगर मंत्री हिमांशु कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों के लिए संघर्षर्श करने के साथ साथ समाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में भी अपनी भागीदारी निभाती है। यह भी पढ़ें- परिषद का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा प्रदान करना मौके पर सुरजीत आनंद, नीतिश कुमार, अभिषेक पाठक, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, बलराम कुमार, रविश...