बेगुसराय, जुलाई 7 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय युवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को जीडी कॉलेज परिसर में भाषण, संगीत, एवं शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडली के रूप में हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरमान आनंद, जीडी कॉलेज संग्रहालय क्यूरेटर कुंदन कुमार, नृत्य कलाकार नंदन कुमार व लाइब्रेरियन भारती कुमारी शामिल थी।

कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कार्यकरिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह सात दिवसीय आयोजन छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का उचित अवसर देगा। प्रो. अरमान आनंद एवं नगर अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जि...