Begusarai News: एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी धर्मवीर कुमार राय उर्फ धर्म कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुग्गा गांव निवासी रामचंद्र उर्फ ज्ञानचंद्र राय का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्याय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.