Begusarai News: एनएच-28 पर हादसे में युवक की गई जान, परिजनों में कोहराम
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- एनएच-28 पर सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। बरौनी थाना क्षेत्र में पिपरादेवस पटेल चौक के पास एनएच-28 पर हुई सड़क दुर्घटना में पिपरादेवस नया टोला के 50 वर्षीय राजमिस्त्री भोला महतो की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम दुर्घटना में जख्मी होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में रविवार की अहले सुबह बेगूसराय के निजी अस्पताल में मौत हो गई। बरौनी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है कि शनिवार की देर शाम बरौनी थाना क्षेत्र के पटेल चौक पिपरादेवस के निकट एनएच-28 पर बाइक की चपेट में आने से भोला महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना तथा डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.