बेगुसराय, सितम्बर 23 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर शाहपुर में जिला शिक्षा कार्यालय के निर्माण पर शिक्षकों की आपत्ति पर विभागीय स्तर से जांच शुरू हो गई है। टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक राजू सिंह ने बताया कि केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह जी को ज्ञापन सौंपा गया था। संघ के ज्ञापन पर सांसद ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। शिक्षा मंत्री महोदय ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक मुंगेर को जांच का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिला शिक्षा कार्यालय एवं अधीनस्थ सभी संभागों से संबंधित पत्र प्राप्ति हेतु जिला स्तर पर पत्र प्राप्ति कोषांग का गठनजांच की...