बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में सूरो गांव के समीप एनएच-122 पर रविवार अपराह्न ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बछवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या- 11 निवासी स्व. रामशंकर झा के 14 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त बालक अपनी साइकिल से मुरलीटोल की तरफ जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे बालक का सिर ट्रक के पहिए से बुरी तरह कुचल गया। ट्रक चालक घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़कर भाग निकला। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में कन्टेनर का टायर ब्रस्ट, ट्रक को टक्कर बाद डिवाइडर टकराकर चालक की मौत घटना के बाद के हालात घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। सड़क ज...