बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: बरौनी/बीहट, निज संवाददाता। बेगूसराय-बरौनी रेलखंड पर गुरुवार को अप लाइन में एक ही ट्रैक पर दो ट्रेन देख आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया और दुर्घटना की आशंका भी व्यक्त की। जानकारी के मुताबिक बेगूसराय स्टेशन से पहले ट्रेन संख्या 63305 कटिहार-सोनपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन बरौनी के लिए खुली और फिर न्यू बरौनी स्टेशन से पहले गुमटी नंबर 59 के निकट आगे सिग्नल नहीं मिलने के कारण रुक गई। इसी दौरान उसी अप लाइन पर ही आगे सिग्नल नहीं मिलने के कारण पैसेंजर ट्रेन के पीछे वाले सिग्नल पर ट्रेन संख्या 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर भी आकर रुक गई। नतीजतन स्थानीय लोग एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों को देख सकते में आ गए। डिब्रूगढ़-गोरखपुर ट्रेन के गार्ड दिनेश कुमार ने बताया कि नई तकनीक में ऑट...