बेगुसराय, सितम्बर 1 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सबदलपुर स्टेशन के समीप घेराबंदी कर विदेशी शराब लदी हुई एक पिकअप वैन को जब्त किया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज व चालक भागने में सफल रहा लेकिन पुलिस ने शराब सहित वाहन जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सबदलपुर स्टेशन के आसपास शराब के धंधेबाजों द्वारा एक पिकअप से शराब लायी जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही धंधेबाज व चालक पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गया। जब तलाशी ली गई तो पिकअप वैन से करीब एक हजार लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस धंधेबाजों की पहचान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...