बेगुसराय, जुलाई 30 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के परियोजना राम नारायण सिंह पल्स टू बालिका विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत गुरुवार को पौधरोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी और शिक्षकों की उपस्थिति में की गई। विद्यालय परिसर में आम, महोगिनी, नीम और अशोक के पौधे लगाए गए। खास बात यह रही कि प्रत्येक बच्चे ने अपने हाथों से एक-एक पौधा लगाकर उसे 'मां के नाम' समर्पित किया। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान सिर्फ पौधरोपण नहीं है बल्कि यह मां के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: डॉन बोस्को स्कूल में मनाया गया पौधारोपण महोत्स...