बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के भरौल गांव निवासी सुभाष कुमार ईश्वर उर्फ कंगन को इस साल का प्रतिष्ठित अशोका अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें एकीकृत कृषि प्रणाली, फूड प्रसंस्करण व विपणन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है। फूड इंडस्ट्री के क्षेत्र में सुभाष कुमार ईश्वर उर्फ कंगन के चयन के बाद उन्हें 25 अक्टूबर को इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में चार्ल्स वाल्टर्स काउंसिल द्वारा आयोजित समारोह में यह सम्मान पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया न्यायमूर्ति के जी बालकृष्णन के हाथों सौंपा गया। समारोह में देश भर के चर्चित अन्य कई हस्तियों को भी विभिन्न विधाओं में अशोका अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। न्यायाधीश राजेश टंडन, तेलंगाना के राज्यपाल महामहिम शिवप्रताप शुक्ला, आईएलएस डॉ.अं...