Begusarai News: उचक्कों ने महिला से 50 हजार रुपये छीना
बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: बछवाड़ा। थाना क्षेत्र के चमथा पटपर बुधवार को बाइक सवार दो उचक्के एक महिला से 50 हजार रुपये झपटकर फरार हो गए। छिनतई की घटना की शिकार महिला चमथा-एक पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी मोहन राम की पत्नी इंदू देवी बताई गई है। बताया गया है कि उक्त महिला एसबीआई शाखा चमथा से रुपए निकाल कर अपने घर पांव-पैदल ही लौट रही थी। इसी बीच चमथा पटपर पुलिया के समीप सुनसान जगह पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.