बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: भगवानपुर। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) को लेकर लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर अब गाज गिरेगी। प्रखंड शिक्षा अधिकारी, भगवानपुर ने सभी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानों को कड़ा निर्देश जारी किया है। बीईओ ने कहा है कि सभी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधान के द्वारा अभी तक संबंधित पत्र का अनुपालन नहीं किया गया है जो कि कार्य में लापरवाही को दर्शाता है। संबंधित सभी विद्यालय प्रधान अपने-अपने विद्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति के नामांकित छात्र-छात्राओं का दो दिनों के अंदर ओ टी आर नंबर जनरेट कर ई शिक्षकोश पर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। समय पर प्रविष्टि नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की अनुशंसा वरीय अधिकारी को की जाएगी।

हिं...