बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: लाखों, निज प्रतिनिधि। बड़ी पोखर स्थित ऐक्टू कार्यालय में मंगलवार को ई-रिक्शा संघ की आमसभा अध्यक्ष टुनटुन राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 11 ई-रिक्शा सीज, 16 के चालानई-रिक्शा चालकों की समस्याएँ ऐक्टू प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा और ई रिक्शा संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि शहर में पर्याप्त पार्किंग और ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था किए बिना रूट निर्धारित करना और फिर उसी आधार पर चालकों पर कार्रवाई करने की बात करना तानाशाहीपूर्ण रवैया है। यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर गरीब चालकों को परेशान करने के बजाय पहले व्यावहारिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए...