बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र में नशे की हालत में एक युवक ने ई-रिक्शा चालक की लाठी-डंडे से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी चालक की पहचान नीमाचांदपुरा निवासी नीरज कुमार पासवान के रूप में की गई है। उसका इलाज पीएचसी नावकोठी में कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में नीरज ने थाने में दिए आवेदन में नावकोठी वार्ड सात निवासी संजय सिंह के पुत्र अनमोल कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। नीरज के अनुसार, वह इसफा हाट से सवारी लेकर नावकोठी आया था। मिडिल स्कूल के पास सवारी को उतारने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान कथित रूप से नशे की हालत में अनमोल ने उसे रोककर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में उसकी हथेली फट गई...