Begusarai News: ई-रिक्शाचालकों ने निकाला आक्रोश मार्च
बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी व आसपास इलाकों के ई-रिक्शाचालकों ने अवैध बैरियर वसूली को लेकर सोमवार को बरौनी ई-रिक्शाचालक संघ के बैनर तले जिला प्रशासन व बैरियर ठेकेदारों के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च न्यू बरौनी स्टैंड से शुरू होकर मिरचईया चौक तक गया। सीटू व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने भी इन्हें समर्थन दिया। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि अगला कदम बेगूसराय जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विशाल प्रदर्शन व घेराव का होगा। मौके पर बबलू सिंह, राजेश, सतीश, मोटू, श्रीराम, पन्नालाल, अजय, विकास, बबलू कुमार, मिथिलेश मिश्र, संजय दास, मुकेश झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.