बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय दिनकर कला भवन में भारतीय जन नाटय संघ (इप्टा) का 15वां बेगूसराय नगर शाखा सम्मेलन मंगलवार की संध्या संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नगर इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा झंडोत्तोलन से किया गया। अध्यक्षता अमरनाथ सिंह, अवधेश एवं बीहट इप्टा सचिव जय प्रकाश सिंह की तीन सदस्यीय मंडली ने की। संचालन संतोष कुमार राही ने किया। सचिव दीपक कुमार के द्वारा अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन पेश किया गया। प्रतिवेदन पर गोपाल झा, शंकर वर्मा सहित कई लोगों ने अपनी बात रखी। सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई कार्यकारणी समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार अंजन, वागीश आनन्द, सचिव दीपक कुमार, सह सचिव संतोष कुमार राही एवं अरविंद यादव, कोषाध्य...