Begusarai News: इनियार गांव में भक्तिमय माहौल में खुला मां काली का पट
बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के इनियार गांव में रविवार की मध्यरात्रि को विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां काली का पट खोला गया। पट खुलते ही माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर जय मां काली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इनियार गांव में मां काली की पूजा-अर्चना की परंपरा सौ वर्षों से भी अधिक पुरानी है। ग्रामीण परिवेश में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था एवं भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रत्येक वर्ष काली पूजा के अवसर पर गांव सहित आसपास के हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर शीश नवाते हैं और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 110 वर्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.