बेगुसराय, नवम्बर 7 -- परीक्षा आवेदन की अवधि बढ़ी Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 और वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया है। अब विद्यार्थी सात से 17 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अवधि का विस्तार किया है। इससे पहले आवेदन के लिए 31 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया था। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान निर्धारित विलंब शुल्क जमा कर इस अवधि में विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन भरेंगे। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क पहले ही जमा हो चुका है। लेकिन किसी कारण से आवेदन नहीं भरा जा सका है,...