बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा बरौनी जंक्शन होकर आसनसोल व गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रक्सौल-देवघर 30 अगस्त तक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को रक्सौल से खुलेगी। देवघर-रक्सौल 30 अगस्त तक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को देवघर से खुलेगी। आसनसोल-गोरखपुर 29 अगस्त तक प्रतिदिन आसनसोल से और गोरखपुर-आसनसोल 30 अगस्त तक प्रतिदिन गोरखपुर से खुलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...