बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद क्षेत्र के गढ़हरा में आवास लाभुकों को प्रथम किस्त मिलने के बाद आज तक दूसरी किस्त की राशि नहीं मिल पाई है। इससे पीड़ित कई लाभुकों को वर्षा के दिनों में काफी दिक्कत हो रही है। जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर महतो सहित कई स्थानीय लोगों ने कहा कि ये लोग अपना पुराना घर पिछले साल ही उजाड़ दिए हैं। अब घर पूरा नहीं बनने से परेशानी बढ़ गई है। इनलोगों ने विभाग से जल्द राशि मुहैया कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...