बेगुसराय, अक्टूबर 5 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2024-25 एवं 2025-26 के तहत 45792 के भौतिक लक्ष्य के विरुद्ध 24,089 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। यह 52.61 प्रतिशत उपलब्धि है। डीएम रिची पांडे ने सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को शेष अपूर्ण आवासों को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण की प्रगति के अनुरूप लाभुकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक के विवरण समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में सोमवार को जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में डीएम रिची पांडेय निर्देश दे रहे थे। समीक्षा के क्रम में यह भी बताया गया कि ड्राफ्ट सूची ग्राम सभा से पारित हो चुकी है। अब तक 32 पंचायतों द्वारा ही अंतिम सूची तैयार कर अपलोड की गई है। डीएम ने शेष पंचा...