Begusarai News: आर्म्स एक्ट के वांछित ने किया सरेंडर
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: नावकोठी। आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित ने पुलिस की लगातार छापेमारी और दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि सरेंडर करने वाला आरोपित देवपुरा निवासी अमीर पासवान का पुत्र प्रिंस कुमार है। वह नावकोठी थाना कांड संख्या 196/26 का प्राथमिकी नामजद आरोपित है। विष्णुपुर पंचायत के मनेरपुर निवासी सुनील पासवान ने 10 अक्टूबर की शाम प्रिंस कुमार सहित छह लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने पिस्तौल से दो राउंड फायरिंग भी की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से प्रिंस कुमार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.