बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: मंझौल। स्थानीय आरसीएस कॉलेज में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तीसरे दिन कॉलेज परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो.कमलेश कुमार ने परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कृष्ण कुमार पासवान, डॉ. बिपिन कुमार, अशोक, निखिल, सोनू, शिवम, कृष्णा, हिमांशु, मीनाक्षी, मौसम, लाली, सरस्वती, साक्षी, अंकिता एवं कौशिकी आदि थे। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य विद्यार्थियों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...