बेगुसराय, जुलाई 27 -- Begusarai News: मंझौल। राष्ट्रीय कवि संगम के अनुरोध पर मंझौल के आरसीएस कॉलेज परिसर में 28 जुलाई को वंदे मातरम कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि जीवंत शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने का कार्य ही नहीं करते हैं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण व सांस्कृतिक संरक्षण के भी वाहक होते हैं। कवि सम्मेलन विद्यार्थियों के बौद्धिक, भावनात्मक एवं सांस्कृतिक विकास का प्रभावी माध्यम बन सकता है। कवि सम्मेलन मनोरंजन में उत्तर प्रदेश के शिव कुमार व्यास, जहानाबाद के राणा वीरेंद्र सिंह, भागलपुर के श्वेता सुमन, बेगूसराय के प्रफुल्ल मिश्र तथा मधुबनी से प्रो. शंभू कुमार वर्णवाल शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- डॉ. पंकज कर्ण को मिला ओम प्रकाश गोप गजल पुरस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...