बेगुसराय, जुलाई 27 -- Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-तीन पंचायत के वार्ड संख्या-13 सूरो बनियां टोल में सोमवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। उसके घर में शव पाए जाने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका सूरो गांव निवासी सुबोध सहनी की 20 वर्षीया पत्नी सीमा कुमारी बताई गई है। उसकी शादी तीन साल पूर्व हुई थी। बताया गया है कि मृतका का पति आरपीएफ में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। वर्तमान में वह उड़ीसा के पुरी शहर में अपनी ड्यूटी पर घर से बाहर बताया गया है।

ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप इधर, मृतका के मायके वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। घटनास्थल पर ब...