बेगुसराय, जुलाई 3 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। रातगांव पंचायत के बिसौआ में एक मुर्गी फार्म पर गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना को लेकर पुलिस ने घायल व्यक्ति बुद्धिनाथ त्रिपाठी से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि 30 जून की रात दुलारपुर निवासी वैभव कुमार उनके घर पर पहुंच कर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। साथ में, आधारपुर निवासी हर्ष कुमार को भी बैठाकर बिसौआ स्थित मुर्गी फार्म पर आपसी विवाद को लेकर मारपीट करने लगे और गोली मार दी। मौके पर आधारपुर के प्रभात सिंह पहले से ही मौजूद थे। बुद्धिनाथ त्रिपाठी द्वारा दर्ज बयान में कहा गया है कि गोली मारने के बाद तीनों भाग गए। आसपास के लोगों द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई और घरवालों ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। डीएसपी ने बताया कि बयान में जि...