बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: चेरियाबरियारपुर। गोपालपुर पंचायत स्थित आकोपुर घाट पर गुरुवार को एक युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार संजय चौधरी पिता बालमिकी चौधरी, भुईधारा वार्ड संख्या-8, पंचायत कोरियामा, अंचल गढ़पुरा जिला बेगूसराय के निवासी हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन द्वारा खोजबीन का कार्य जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...