बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की समसा पंचायत स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, माताओं एवं अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास के प्रति जागरूक किया गया। केंद्र संख्या 73 पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानी गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। रानी गोस्वामी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, माताओं एवं परिवारों को एक साथ जोड़कर पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही, बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा एवं सीखने की आदत विकसित करने, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई अपनाने तथा गर्भवती एवं...