बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: बरौनी। किरण नेत्रालय सेवा समिति फुलवड़िया बरौनी में मंगलवार को निःशुल्क आंख जांच शिविर में लगभग 150 रोगियों का इलाज किया गया। शिविर में बरौनी, बेगूसराय, समस्तीपुर जिले के रोगियों की दिन भर भीड़ लगी रही। इस दौरान जरूरतमंद रोगियों को आंख जांच के बाद मुफ्त चश्मा व दवा भी दी गई। इसके अलावा मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन भी किया गया। डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि गरीब गुरबे रोगियों को इस शिविर से लाभ मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...